खगडि़या, जून 18 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में 23 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच कही-कहीं हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। वही दूसरी ओर गुरुवार को दोपहर तक तेज धूप बनी रही। इसके बाद आसमान में बादल के साथ हल्की बंूदाबांदी के बार उमसभरी गर्मी से राहत रही। हवा तेज भी चली थी। जिससे शाम में भी राहत रही। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इधर बारिश के समय में पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को भीषण गर्मी के बीच दोपहर में तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। जिससे गर्मी से हल्की राहत रही थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को भीषण गर्मी ...