प्रयागराज, मई 6 -- कृषि स्नातकों के लिए जिले में 23 एग्री जंक्शन बनाने की योजना है। प्रदेश के बेरोजगार जो कृषि, कृषि व्यवसाय प्रबंधन उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन में राज्य, केंद्रीय विश्वविद्यालय से डिग्री धारक हैं वो इसका लाभ ले सकेंगे। अधिकतम 40 वर्ष तक के लोगों का चयन डीएम, सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। अनुसूचित जाति, जनजाति व महिलाओं को पांच वर्ष तक की छूट अनुमन्य होगी। आवेदनकर्ता https://agriculture.up.gov.in/Agrijunction पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई है। चयनित अभ्यर्थियों को बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान मुट्ठीगंज में 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सभी को बीच, उर्वरक, कीटनाशक नि:शुल्क दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- ओडीओपी योजना में दुग्ध उत्पाद इकाइयों के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी 20...