उन्नाव, मार्च 25 -- कन्नौज। जिले में जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और भवनों की गणना की जाएगी। इस दौरान सभी मकानों, झुग्गियों और परिवारों का विवरण एकत्र किया जाएगा। गणनाकर्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करेंगे, वहीं लोग स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में बताया गया कि इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी, जिसमें नागरिकों के लिए स्व-गणना का प्रावधान भी रहेगा। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या और जाति आधारित गणना की जाएगी। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.