जिले में 22 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 22 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के आसार जताए है।
मौसम का पूर्वानुमान वही अगले 24 मई तक बादल गरजने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 मई को 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 मई तक उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय में तेज हवा चलेगी। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 मई तक औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत व दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.