भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण को समय-सारिणी घोषित करते हुए 22 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं सुधार की कार्यवाही निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपादित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची का डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों का कार्य 17 मार्च से 21 अप्रैल तक संपन्न कराय...