मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा जिले में 22 केंद्रों पर रविवार को होगी। पहली पाली में 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 8 बजे है वहीं दूसरी पाली के लिए यह एक बजे है। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पद पर नियुक्ति को लेकर यह परीक्षा ली जा रही है। 17 जून को भी इसके लिए दो पाली में परीक्षा ली जाएगी।किसी भी अभ्यर्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ...