गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। गाजियाबाद यह परीक्षा 31 मई को 22 केंद्रों पर होगी। बैठक में परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी विकास कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि जनपद में परीक्षा के संचालन हेतु कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 22 सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा यह भी पढ़ें- जिले में 22 केंद्रों पर बीएड सं...