बिहारशरीफ, जून 12 -- विश्व रक्तदाता दिसव पर विशेष : जिले में 215 यूनिट ब्लड से हर माह कई मरीजों को मिल रहा जीवनदान हर माह पावापुरी में 150 तो सदर में 65 यूनिट ब्लड की खपत पावापुरी में 1500 तो सदर में 250 यूनिट ब्लड बैंक में स्टोर क्षमता जिले में सदर अस्पताल, पावापुरी व एक निजी अस्पताल का ब्लड बैंक सक्रिय रक्त दान करने से चर्मरोग, कैंसर, लीवर, हार्ट जैसी घातक बीमारी का खतरा होता है कम फोटो : सदर अस्पताल : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ब्लड बैंक का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 215 यूनिट ब्लड से हर माह कई मरीजों को जीवनदान मिल रहा है। नालंदा के ब्लड बैंक से दूसरे जिले के कई मरीजों की जिंदगी भी बच रही है। हर माह पावापुरी में 150 तो सदर में कम से कम 65 यूनिट से अधिक खून की खपत हो रही है। पावापुरी में 1500 तो सदर अस्पताल में 250 ...