छपरा, अप्रैल 6 -- विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीनियर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके तहत कुल 21 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण विभिन्न शाखाओं और थानों में किया गया है। इस कदम को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारियों को विधि शाखा, साइबर सेल, समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। ये सभी पदाधिकारी अब तक पुलिस लाइन में पदस्थापित थे और लंबे समय से अपने मूल पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल ...