कोडरमा, फरवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा। जिले के तीनों निकायों में मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ड्राई डे घोषित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति के अगले दिन सुबह सात बजे तक सभी प्रकार की मदिरा एवं मादक पेय पदार्थों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र, कोडरमा नगर पंचायत तथा डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में 21 फरवरी की शाम पांच बजे से 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में संचालित सभी देसी, विदेशी एवं कम्पोजिट शराब दुकानें, होटल, रेस्तरां, बार तथा अन्य सभी उत्पाद अन...