फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं। जिले के 20 से अधिक केंद्रों पर सीबीएसई की 12वीं कक्षा के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों का स्तर आसान और औसत रहने से छात्रों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा देकर लौटे छात्राें ने बताया कि पूरा पेपर पाठ्यक्रम से आया।उन्हें उम्मीद है वे अच्छे अंकों से पास होंगे। एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा और प्रशासन की सख्त निगरानी रही। केंद्र अधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने...