गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। होली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के लगभग 2.95 लाख लाभार्थी परिवारों को कुकिंग गैस रिफिल सब्सिडी का लाभ मिला। प्रदेशभर में करीब 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को लगभग 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई। राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में किया गया। एनकेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा व जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए। इस पहल से त्योहार के समय गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.