कटिहार, मई 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार से जिले में विशेष अभियान शुरू होने के बाद कृषि विभाग गांव-गांव पहुंचकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) कराने में जुट गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के एफआर कराने में कटिहार राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। जिले में पीएम किसान योजना के कुल 2 लाख 32 हजार 76 लाभुक किसान हैं। इनमें अब तक 2 लाख 4 हजार 719 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा कर लिया गया है। इस तरह जिले में लगभग 88 प्रतिशत किसानों का एफआर हो चुका है, जो राज्य के कई जिलों की तुलना में बेहतर स्थिति मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- बिना फार्मर आईडी के नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभफार्मर रजिस्...