जिले में 191 स्कूलों के 80 हजार छात्र-छात्राएं एमडीएम से हुए वंचित
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- पीएम पोषण योजना से हजारों बच्चे वंचित मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में 191 स्कूलों के लगभग 80 हजार बच्चे सितंबर माह में पीएम पोषण योजना के निवाले से वंचित रहे। जिला प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी इन स्कूलों में बच्चों को एमडीएम का लाभ नहीं मिल सका। वहीं ऑनलाइन की प्रक्रिया के बाद भी विभिन्न स्कूलों में फर्जी उपस्थिति दिखाकर एचएम के द्वारा चावल और राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। इसतरह इस योजना के संचालन को लेकर गड़बड़ी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सितंबर महीने में जिले के 191 विद्यालयों में बच्चों को भोजन नहीं मिलने के मामले पर सवाल उठने लगा है। इससे यहां के लगभग 80 हजार बच्चे योजना के निवाले से वंचित हो गये। जबकि जिलास्तरीय बैठक में डीएम के द्वारा लगातार किसी भी सूरत में पीएम पोषण योजना बंद नहीं होने की चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.