चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली। जिले में आनलाइन पंजीकरण नहीं कराने पर कृषि विभाग ने गंभीरता से लेते हुए 190 कीटनाशी विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस सख्ती से जिले के कीटनाशी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली आईपीएमएस पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए जिले के सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं निर्माताओं को एक अप्रैल तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराना था। इस संबंध में विभाग की ओर से बार-बार विक्रेताओं को सचेत भी किया गया था। इसके बावजूद सात अप्रैल तक केवल 203 कीटनाशी विक्रेताओं ने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जबकि बड़ी संख्या में विक्रेता अब भी इससे वंचित हैं। कहा कि जिन विक्रेता...