मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 19 स्कूल मॉडल बनेंगे। एक सप्ताह में इसकी चयन सूची डीईओ से मांगी गई है। बच्चों को हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं मिलें, ऐसे संसाधन और जगह वाले स्कूलों को इसके लिए चयनित करना है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिया गया है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने मॉडल स्कूलों के चयन को लेकर बुधवार को सभी बीईओ को शिक्षा कार्यालय में बुलाया है। हर प्रखंड में एक-एक, अनुमंडल में एक और जिले में एक मिलाकर कुल 19 स्कूलों का चयन करना है। डीईओ ने कहा कि इन स्कूलों के चयन में यह देखना है कि जगह पर्याप्त हो, ताकि छात्रावास की सुविधा भी मिल सके। इसके साथ ही खेल मैदान, लैब समेत अन्य संसाधनों से लैस स्कूलों को मॉडल बनाने को लेकर प्राथमिकता देनी है। इन स्कूलों में परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.