बिजनौर, मार्च 2 -- बिजनौर। जिले में सोमवार देर रात मुर्हूत के अनुसार 1895 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर व 147 सब सेक्टर में बांटा गया है। जिलेभर में त्योहार के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिसबल व पीएसी के जवान तैनात है। त्योहारों को लेकर पुलिस महकमा काफी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने पीएसी के साथ पैदल गश्त भी किया। जिले में होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलेवासियों ने सोमवार सुबह से ही होलिका दहन स्थलों को फूल-मालाओं, आम के पत्तों व फूलों आदि से सजाया। सभी गली-मोहल्लों में डीजे पर होली के गीत सुनाई देते रहे। बिजनौर नगर में राम का चौराहा, मोहल्ला चाहशीरी स्थित होली चौक, बाबा प्लाजा के सामने, साहित्य विहार, जाटान, भाटान, घेर रामबाग, तिबड़ी, काजीपाडा सैनी मोहल्ला, आवास विकास, नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.