मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता । जिले में परिचारी और आदेशपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा और पुलिस उपाधीक्षक रश्मि ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।निर्धारित समय के बाद नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.