बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज प्रतिनिधि। उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15 मार्च तक उद्यमी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी असुविधा से बचा जा सके। बांका जिले में 175 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ मिलेगा। इसमें एससी-एसटी वर्ग से 38, इबीसी वर्ग से 39, महिला वर्ग से 39, युवा वर्ग से 39, अल्पसंख्यक समुदाय से 18 एवं दिव्यांग वग्र से दो अभ्यर्थियों का चयन राज्यस्तर से किया जायेगा। जबकि 30 फीसदी अभ्यर्थियों को सुरक्षित रखा जायेगा। ऐसे में यहां 53 अभ्यर्थियों को सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.