धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीसी के निर्देश पर राजकीय पॉलीटेक्निक में सोमवार को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। विद्यालय की व्यवस्था बेहतर बनाने, बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षण वातावरण को सकारात्मक बनाने के विभिन्न उपाय पर चर्चा हुई। बताया गया कि विद्यालय में आने वाले बच्चों का स्वागत करना, उनका जन्मदिन मनाना तथा विद्यालय में अपनापन का माहौल बनाना बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होगा। जिले के 1700 विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जिन विद्यालयों को 90 से अधिक अंक प्राप्त होंगे उन्हें हाई असेसमेंट की श्रेणी में रखा जाएगा। बताया गया कि प्रशिक्षण के दो महीने बाद विद्यालयों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में नो कॉस्ट-लो कॉस्ट फॉर्म के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विश...