जिले में 1700 इकाई स्थापित करने का मिला लक्ष्य
चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली। जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 1700 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र में नए व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी 10 वर्षों में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयाँ स्थापित करना है। इसमें प्रतिवर्ष एक लाख नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण 4 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त प्रदान किया जाएगा। वहीं परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी सब्सिडी भी देय होगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.