खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बकरीद पर्व को लेकर जिले के 164 जगहों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकिारयों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर निर्धारित समय से उपस्थित रहकर सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में डीएम नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। वहीं पर्व के मौके पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम व एसपी ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों व जिम्मेवारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन की बात कही। यह भी पढ़ें- बकरीद पर 176 स्थलों पर अधिकारी तैनात, असामाजिक तत्वों पर नजर उन्होंने कहा कि 28 मई को बकरीद पर्व को लेकर...