सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। जिले में 7 दिसंबर को हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा में सफल नवसाक्षर महिलाओं को शुक्रवार को प्रमाण पत्र दिया गया। बुनियादी परीक्षा में जिले को मिले लक्ष्य 16703 के अनुरुप 15869 नवसाक्षर महादलित, दलित व अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल हुई थीं। डीपीओ साक्षरता कुमार अभीजीत कुमार ने बताया कि अक्षर आंचल योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम व द्वितीय जबकि 2025-26 के प्रथम चरण में साक्षरता केन्द्रों पर नामांकित 15-45 आयु वर्ग की नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। परीक्षा में शामिल 15869 महिलाओं को जिले के सीवान सदर समेत सभी प्रखंडों में नवसाक्षर महिलाओं को साक्षर होने का प्रमाण पत्र शुक्रवार को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.