बगहा, मार्च 13 -- बेतिया ,विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 150 पारा स्वयंसेवकों के चयन हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि इसको ले प्राधिकार के द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों 4 अप्रैल तक अपना आवेदन कार्यालय में जमा करा सकते हैं। पश्चिमी चंपारण न्याय मंडल अंतर्गत बेतिया के लिए 100 तथा बगहा के लिए 50 स्वयं सेवकों का चयन किया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थी जिला का निवासी होने के साथ-साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके लिए ऐसे पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर जो बिना किसी आर्थिक लाभ के समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान में रुचि रखते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों में सेवानिवृत शिक्षक, सेवा निवृत्त सरकारी सेवक, वरिष्ठ नागरिक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक...