जिले में 15.50 लाख बच्चों ने खाई कृमि मुक्ति की दवा
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर। जिले में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 15.50 लाख बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। शेष बच्चों को 14 अगस्त को मापअप राउंड चला कर यह दवा खिलाई जाएगी। सोमवार को जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ एसीएमओ आरसीएच डॉ. विनय पांडेय ने चरगांवा के जनता इंटर कॉलेज से किया। इस अवसर पर शिविर लगा कर स्वास्थ्य जांच की गई और विद्यार्थियों का 96 पिंक कार्ड जूनियर भी बनाया गया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि इस अभियान में 19.11 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह भी पढ़ें- कृमिमुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली कृमि मुक्ति की दवा खाने से बच्चों का कुपोषण सहित कई बीमारियों से बचाव होता है। यह दवा उन्नीस वर्ष तक के बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.