जिले में 15 हजार से अधिक लोग थायराइड से ग्रसित
बागपत, मई 24 -- जिलेभर में 15 हजार से अधिक मरीज थायरायड से ग्रसित हैं। इनका विभिन्न चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का मानना है कि बिगड़े खानपान के चलते यह रोग लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इतना ही नहीं थायरायड से ग्रसित पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक चपेट में ले रहा है। इसके प्रति लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। ---- यह भी पढ़ें- शुगर के 78 फीसदी मरीज सिर्फ दवाओं पर निर्भरथायरायड के प्रकार डा. श्रवण कुमार के अनुसार थायरायड दो प्रकार के होते हैं हाइपर थायराइडिज्म और हाइपो थायराइडिज्म। हाइपर थायराइडिज्म में थायरायड हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगते हैं और टी3 और टी 4 का स्तर बढ़ने एवं टीएसएच का स्तर घटने लगता है। वहीं थायरायड के दूसरे प्रकार हाइपो थायराइडिज्म में थायरायड हार्मोन कम बनने लगते हैं और टी 3 एवं टी 4 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.