लातेहार, सितम्बर 20 -- लातेहार। रविवार को जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन एनआईओएस के माध्यम से किया गया। इसके लिए जिले में कुल 452 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 16 हजार परीक्षार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 15 हजार नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला साक्षरता समिति के सचिव ऋषिकेश कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने विभिन्न केंद्रों का अनुश्रवण किया। इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जिले के 419 केंद्रों पर 7002 नव साक्षरों ने...