गया, मार्च 9 -- फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा द्वारा सोमवार को डीएम के जनता दरबार में पहुंचकर खाद्यान्न उठाव की समस्या को लेकर आवेदन सौंपा गया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह व जिला महामंत्री सह बोधगया प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने डीएम को आवेदन के माध्यम से पूरी स्थिति से अवगत कराया। महामंत्री सह बोधगया प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि गया जिले में बिहार राज्य खाद्य निगम के अधिकांश गोदामों से पिछले कुछ दिनों से खाद्यान्न का उठाव लगभग बंद है, जिससे जनवितरण प्रणाली के माध्यम से लाभुकों के बीच अनाज वितरण प्रभावित हो रहा है। नई डोर-स्टेप डिलीवरी प्रक्रिया के तहत संवेदकों का चयन तो कर लिया गया है। लेकिन उठाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से 15 मार्च तक सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.