जिले में 15 मई से शुरू होगी फार्मर्स रजिस्ट्री
मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विभाग तीसरे चरण में 15 मई से फार्मर्स रजिस्ट्री की शुरुआत करेगा। आगामी 30 जून तक किसानों की फार्मर्स रजिस्ट्री होगी। फार्मर्स रजिस्ट्री के लिए सभी ब्लॉक के पंचायतों में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में किसान भूमि संबंधी कागजात के साथ शामिल होंगे। शिविर में कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मी किसानों की फार्मर्स रजिस्ट्री करेंगे। किसानों को फार्मर्स रजिस्ट्री के बाद आईडी नम्बर जेनरेट किया जाएगा। इस आई डी नंबर के आधार पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलने में मदद मिलेगी। जिले में 1 लाख 62 हजार 483 किसानों की हो चुकी है फार्मर्स रजिस्ट्री : जिले में दूसरे फेज तक कुल 1 लाख 62 हजार 483 किसानों की फार्मर्स रजिस्ट्री हो चुकी है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना व नन पीएम किसान सम्मान निधि यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.