दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। ईरान, अमेरिका व इजरायल युद्ध का असर मेडिकल उपकरणों की कीमतों पर दिखने लगा है। ग्लव्स, सीरिंज, ड्रिप सेट, कैथेटर आदि के दामों में दो से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। शहर के बेंता चौक के थोक सर्जरी व दवा व्यवसायी डॉ. अमरजी मंडल ने बताया कि डिस्पोजेबल आइटम की कीमत दिसंबर में जीएसटी के बाद बढ़ी। इसके बाद दोबारा मार्च में बढ़ी है। उन्होंने बताया कि वाटर फॉर इंजेक्शन जो पहले तीन रुपये का था, उसकी कीमत पांच रुपए हो गई है। वहीं, 80 रुपये के ग्लव्स के दाम बढ़कर 94 रुपये हो गये हैं। उन्होंने बताया कि आठ रुपये में मिलने वाला पांच एमएल का सीरिंज 11 रुपए में और 10 एमएल के हाईटेक सीरिंज की कीमत 20 से बढ़कर 38 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि कई सर्जिकल कंपनियों ने कीमतों में उछाल आने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.