बुलंदशहर, जून 11 -- जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग सप्ताह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 15 जून से 21 जून तक पूरे जिले में योग दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। योग सप्ताह के तहत जिले के सभी 16 ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सालयों, पुलिस लाइन, अमृत सरोवरों और घाटों पर सामूहिक योगाभ्यास के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम के निर्देशन एवं सीडीओ अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यह भी पढ़ें- 21 जून को ऑनलाइन योग से बनाया जाएगा कीर्तिमान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अलख प्रकाश...