जिले में 15 जून को किया जायेगा प्रपत्र-1 के प्रारूप का अंतिम प्रकाशन
बांका, मई 10 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार में पंचायत आम चुनाव को लेकर चुनाव क्षेत्रों के निर्धारण का प्रारूप प्रकाशन प्रपत्र-1 में चार मई 2026 को कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण निर्धारण के लिए प्रारूप जारी किये गए हैं। जिसमें 11 प्रखंडों के 182 पंचायतों से जुडे आंकडे सार्वजनिक किए गए हैं। अब प्रारूप प्रकाशन के विरूद्ध दावा-आपत्ति 18 मई तक दर्ज की जाएगी। आपत्तियों का निबटारा 22 मई तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 231 पंचायतों का आरक्षण प्रारूप जारीआपत्तियों का निबटारा आपत्तियों के निबटारे से असंतुष्ट रहने पर अपील वाद दाखिल किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक आदेश पारित होने के तीन दिनों तक अपील वाद दाखिल किया जा सकता है। इस अपील का निबटारा सात दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.