औरंगाबाद, जनवरी 5 -- मकर संक्रांति और खिचड़ी का पर्व 15 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। संक्रांति को लेकर शहर में तिलकुट की दुकानें सज गई हैं। आचार्य मुकेश पाठक ने बताया कि 14 जनवरी की रात 9:38 सूरज धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगी। इसका पूर्ण काल अगले दिन 15 जनवरी 1:38 तक रहेगा। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसके साथ ही सूरज का उत्तरायण आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा गया है इसलिए इस काल में किए गए दन्यपूर्ण और शुभ कर्मों का विशेष फल मिलता है। इस दिन लोग घर-घर में खिचड़ी, तिल, गुड़ और दही चूरा का सेवन करते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। विभिन्न नदियों और तीर्थ में इस दिन श्रद्धालु स्नान करने के लिए जुटते हैं। मान्यता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.