गया, सितम्बर 23 -- खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में किसानों से धान खरीद की तैयारी जिले में तेज कर दी गई है। धान खरीद के लिए राइस मिलों के चयन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर बुधवार को एसएफसी जिला कार्यालय में जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राइस मिलों के आवेदन, सत्यापन और चयन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि धान खरीद व्यवस्था में राइस मिलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मिल संचालकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू की गई है। इच्छुक राइस मिल संचालक 15 अक्तूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं。

आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तक आवेदित मिलों का सत्यापन रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आवेदनों का विभागीय स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए 22 अक्तूबर ...