मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। जिले में रविवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षरों ने साक्षरता की परीक्षा दी। 49 केंद्रों पर 1469 निरक्षरों ने साक्षरता दिखाने के लिए हाथों में कलम पकड़ी। वहीं पंजीकृत 2188 के सापेक्ष 719 अनुपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा नामित पर्यवेक्षक ने जिले के सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नव भारत साक्षरता मिशन के तहत प्रेरकों की मदद से 15 वर्ष के ऊपर के निरक्षरों को ककहरा पढ़ाने के लिए कवायद होती है। प्रति वर्ष के लक्ष्य को भेदने के लिए करोड़ों का बजट व्यय किया जाता है। इस वर्ष भी उनके साक्षरता को जांचने के लिए साक्षरता परीक्षा वर्ष 2025-26 द्वितीय चरण की जिले में आयोजित की गई। इसके लिए कुल 49 केंद्रों पर 2188 लोग पंजीकृत थे। लेकिन 719 ने परीक्षा छो...