खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में 142 में से 53 नलकूप खराब हैं। जिससे सिंचाई में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड में सर्वाधिक 16 नलकूप खराब हैं। उल्लेखनीय है कि एक ओर सरकार किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए प्रयास कर रही है। कृषि विभाग द्वारा लगातार अनुदानित दरों पर किसानों को बीज व अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही है। वही दूसरी ओर लघु सिंचाई विभाग की 53 नलकूप खराब रहने के कारण किसानों को मंहगे दरों पर पटवन करने की समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि सरकारी नलकूप के खराब रहने के कारण निजी पंपसेटों से पटवन कर रहे हैं। जिले के सरकारी नलकूपों के आंकड़ों पर गौर करें तो 40 प्रतिशत नलकूप खराब पड़े हुए हैं। यानि जिले में 142 सरकारी नलकूपों से मात्र 89 नलकूप ही क्रियाशील हैं। वहीं 53 सरकारी ...