महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद शुरू हो गई है। गुरुवार को महराजगंज सदर क्रय केन्द्र पर पहले किसान ने पंजीकरण समेत अन्य सभी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद गेहूं का तौल कराया। किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 142 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 20 मोबाइल केंद्र भी शामिल हैं।जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू कर दी गई है। 15 जून 2026 तक चलेगी। खाद्य विपणन विभाग के अनुसार क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 49, पीसीयू के 42, यूपीएसएस के 15, एनसीसीएफ के 3, मंडी समिति का 1 एवं भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद...