कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने विराम लगाया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार एवं कुर्सेला के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल 54 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 14,170 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 4 अप्रैल को प्राप्त 6,286 बुकिंग के विरुद्ध 6,239 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। इसके अलावा 1,003 व्यवसायिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।अधिकारियों ने बताया कि 5 अप्रैल को भी 5,720 घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति प्रस्तावित है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गैस की काला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.