जिले में 14 हजार निरक्षरों को बनाया जाएगा साक्षर
आजमगढ़, अगस्त 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने की मुहिम शुरू की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ निरक्षर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इस वर्ष 14 हजार निरक्षरों को अक्षर का ज्ञान देकर साक्षर बनाएगा। इसमे 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को साक्षर किया जाएगा। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अब तक करीब 6726 असाक्षर लोगों को चिह्नित किया गया है। शेष लाभार्थियों की पहचान का कार्य ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और विद्यालयों के सहयोग से तेजी से कराया जा रहा है। चिह्नित किए गए लोगों को उनके नजदीकी विद्यालयों और अध्ययन केंद्रों में नियमित रूप से अक्षर ज्ञान कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षित स्वयंसेवकों की मदद से निरक्षरों को पढ़ाया जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.