गोंडा, सितम्बर 2 -- गोण्डा, संवाददाता। खेत में महीनों पसीना बहाने के बाद किसान की सबसे बड़ी चिंता होती है उसकी लहलहाती फसल पर प्राकृतिक आपदाएं उसकी मेहनत पर पानी न फेर दें। ऐसे अनिश्चित मौसम के बीच प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गोण्डा के किसानों के लिए उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बन रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक खरीफ 2026 में एक सितंबर तक जिले के 13,975 किसान योजना से जुड़ चुके हैं। इन किसानों की 30,314 खसरा अथवा गाटा संख्याओं और 5,185 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र का बीमा किया गया है। बीमित फसलों को 38 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक का सुरक्षा कवर मिला है। पोर्टल प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार 30,135 ऋणी और 179 गैर-ऋणी आवेदनों का पंजीकरण हुआ है। पोर्टल पर एप्लीकेशन का अर्थ खसरा अथवा गाटा संख्या और पॉलिसी का अर्थ किसान संख्या है। किसानों ने बीम...