अररिया, जुलाई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता पिछले दस साल के भीतर अररिया जिले के बाढ़ प्रभावित छह प्रखंडों में करोड़ों की लागत से 14 भव्य आश्रय स्थल बनाये गये। प्रत्येक आश्रय स्थल में कई शौचालय बनाए गये। बिजली से लैस किया गया। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गयी। संपर्क पथ दुरूस्त किया गया। लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए गए इन स्थायी बाढ़ आश्रय स्थलों की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल की। हमने ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिये यह जानने का प्रयास किया कि इन आश्रय स्थलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी सुविधाएं उपलब्ध हैं और कितनी समस्याएं अब भी बरकरार है। अचानक बाढ़ आने पर किसी तरह की समस्याएं आ सकती है आदि। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलौली: बाढ़ पीड़ितों की शरण स्थल में आवागमन की सुविधा नहींबुनियादी सुविधाओं की कमी पड़ताल में यह बात...