नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। श्रम विभाग ने सोमवार को 14 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। श्रम कानूनों का पालन न करने और नोटिस का जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में अभी तक 49 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही इन्हें ब्लैकलिस्ट करने के लिए श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित किया गया है। श्रम कानूनों के उल्लघंन पर सोमवार को छह अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। बताया कि जिन ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त हुए हैं, उनके सेवायोजकों एवं कारखाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों को वह सीधे उनके खाते में वेतन का भुगतान करें और वेतन का समायोजन संविदाकार के बिल से कर लें। यह भी पढ़ें- कीटनाशक की दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस सस्पेंड वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.