भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में 14 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कुल 53 आयुष्मान आरोग्य केंद्र सब सेंटर बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष चौदह सब सेंटर बनाने के लिए धन स्वीकृत हो गया है और शीघ्र ही कार्य निर्माण शुरू होगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। इसके तहत 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (सब सेंटर) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। शासन द्वारा जिले में कुल 53 सब सेंटर निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से 14 सब सेंटर के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण लगभग 31 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.