जिले में 14 अक्टूबर से होगी राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में 14 से 18 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम में अंडर-19 राज्य स्तरीय सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के कई जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रेसवार्ता करते हुए जिला बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह और सचिव मनोज गंगवार ने बताया कि पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैचों के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल की तैनाती की गई है, जिसमें अधिकांश राष्ट्रीय स्तर के अंपायर शामिल हैं। आयोजक ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.