बक्सर, मई 27 -- ---- जांच शुक्रवार को स्वास्थ्य अनुदेशकों को मिल सकता है नियुक्ति पत्र जिनका भी पचास फीसदी अंक प्राप्त हुआ है, उनकी काउंसलिंग बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में 13 रिक्त स्वास्थ्य अनुदेशकों की काउंसलिंग जिला शिक्षा कार्यालय में संपन्न हुई। सभी दस्तावेज की जांच की गई। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को इन सभी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह प्रक्रिया हाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर बहाली वर्ष 2022 में निकाली गई थी। इसके लिए निर्धारित योग्यता में रखा गया था कि फिजिकल में 50 फीसदी अंक प्राप्त होना चाहिए। जिसका भी 50 फीसदी अंक प्राप्त हुआ था। उसे योगदान करा दिया गया था। लेकिन, बाद में विभाग के स्तर से पांच प्रतिशत ग्रेस अंक दिया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट ...