जिले में 13 लाख लोगों को मिलेगा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का लाभ
प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को राहत देने के लिए एक अप्रैल से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की है। कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में प्रतिदिन 14 रुपये और अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में प्रतिदिन 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिले की बात करें तो इस आदेश से जिले के 13 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा। इससे प्रति श्रमिक महीने में 300 रुपये से 420 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। जिले की बात करें तो श्रम विभाग में साढ़े सात लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें से पांच लाख तो अकुशल हैं जबकि शेष कुशल क्षेत्र के हैं। कुशल क्षेत्र में वो श्रमिक आते हैं, जिनके काम की दक्षता हो, जैसे इलेक्ट्रिशियल, प्लंबर और अकुशल क्षेत्र में सामान्य श्रमिक आते हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि कुशल और अकुशल श्रमिकों के बारे में विस्तार से 2014 की एक अधिसूचना में बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.