बुलंदशहर, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य मनीषा अहलावत 13 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह भूड़ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी जेपी यादव ने बताया की सदस्य दस बजे बुलंदशहर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर आ सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...