आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में छात्र संख्या के सापेक्ष अतिरिक्त पाए गए शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने कुल 1260 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। अभी 43 शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 2706 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 1260 सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल इनमें 43 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया गया है जहां छात्र संख्या बेहद कम या शून्य हो चुकी है, जबकि शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक बनी हुई है। विभाग का कहना है कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है, वहां किसी भी सरप्लस शिक्षक को नहीं रखा जाएगा। महिला शिक्षकों विशेषकर अस्वस्थ ...