भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी करीब पूर्ण कर ली गई है। प्री-बोर्ड परीक्षा में कुल 54371 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर तीव्र वेग से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु होगी। उसके पूर्व प्रायोगिक और प्री बोर्ड परीक्षाएं होनी है। जिले में 12 जनवरी से 21 जनवरी तक प्री बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा, जिससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.