जिले में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
नैनीताल, अगस्त 14 -- नैनीताल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष/ जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नैनीताल समेत हल्द्वानी और रामनगर कोर्ट में किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन, आरटीओ, बैंक, अधिवक्ता और इंश्योरेंस कंपनियों की बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामले, बैंक लोन रिकवरी के मामले, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक/ वैवाहिक विवाद, चैक बाउंस के मामले, श्रम संबंधित विवाद, राजस्व संबंधित विवाद, बिजली, पानी संबंधित विवाद, मोटर वाहन एवं शमनीय प्रकृति के सभी अपराधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाता है। लोक अदालत के दिन सुलह समझौते के आधार पर वाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.